विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

ऊंट से शराब की तस्करी... पुलिस से बचने का क्या गजब का था तरीका, ऐसे खुला भेद, पांच गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तस्करी के लिए ऊंटों का इस्तेमाल इस लिए किया ताकि वह तस्करी के पारंपरिक रूट से इतर कुछ नया रास्ता ढूंढ़ सकें.

ऊंट से शराब की तस्करी... पुलिस से बचने का क्या गजब का था तरीका, ऐसे खुला भेद, पांच गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
  • दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करने वाले एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है
  • गिरोह हरियाणा से दिल्ली तक शराब तस्करी में पारंपरिक रास्ते की बजाय जंगल के मार्ग का उपयोग करता था
  • आरोपियों के पास से पुलिस ने 42 पेटी शराब और तीन ऊंट जब्त किए हैं जो तस्करी में इस्तेमाल हो रहे थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

शराब तस्करी को लेकर आपने तरह-तरह के तरीकों के बारे में सुना होगा लेकिन दिल्ली पुलिस ने अब जिस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, उनके तरीके को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब तस्करी के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करते थे. गिरोह के सदस्य हरियाणा में बनी शराब की तस्करी दिल्ली में कर रहे थे. पुलिस ने तस्करों के पास से 42 पेटी शराब जब्त की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

रूट बदलकर दे रहे थे चकमा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने तस्करी के लिए ऊंटों का इस्तेमाल इस लिए किया ताकि वह तस्करी के पारंपरिक रूट से इतर कुछ नया रास्ता ढूंढ़ सकें. उनका कहना है कि तस्करी के पारंपरिक रूट की जानकारी पुलिस को पहले से ही होती थी. ऐसे में उस रूट से शराब लाने-ले जाने में खासी दिक्कत होती थी. कई बार वो पुलिस के हत्थे चढ़ जाते थे. यही वजह थी कि उन्होंने दूसरा रूट और दूसरा तरीका आजमाने का तय किया. वो इस तस्करी के दौरान दूरदराज के इलाकों का उपयोग करते थे ताकि ना तो पुलिस को कुछ पता चले ना ही किसी स्थानीय को उनपर शक हो. 

ऐसे हत्थे चढ़ा गैंग

पुलिस के अनुसार एएटीएस की टीम को सूत्रों से पता चला कि ये तस्कर संगम विहार में जंगल के रास्ते ये शराब फरीदाबाद से लेकर दिल्ली आ रहे हैं. पुलिस की टीम ने मिली जानकारी पर काम करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त करने के साथ-साथ तीन ऊंट भी पकड़े हैं. इन ऊंटों का इस्तेमाल ये तस्कर तस्करी के लिए कर रहे थे. पुलिस फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशों में जुट गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com