दिल्ली में कोरोना जिस तरह से पैर पसार रहा है ,उसका बड़ा खामियाज़ा ड्यूटी पर तैनात कोरोनो वॉरियर्स को भी भुगतना पड़ रहा है. दिल्ली में शनिवार को कोरोना से एक असिटेंट सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई. दिल्ली में कोरोना से किसी पुलिसकर्मी की मौत का ये दूसरा मामला है. इससे पहले कॉन्सटेबल अमित राणा भी कोरोना के चलते अपनी जान गवां चुके हैं. मृतक ASI का नाम शेषमणि पांडेय है. 54 साल के पांडेय वैसे तो फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट थे और क्राइम ब्रांच में तैनात थे लेकिन अस्थाई तौर पर उनकी पोस्टिंग अभी सेंट्रल दिल्ली जिले में मोबाइल क्राइम टीम में थी.
शेषमणि को हल्का बुखार और खांसी आने के बाद उनकी कोरोनो की जांच 26 मई को लेडी हार्डिंग अस्पताल में हुई थी. 28 मई को जांच रिपोर्ट में पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं. उसके बाद उन्हें उसी दिन आर्मी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई. शेषमणि पूर्व सैनिक थे. उन्होंने 2014 में दिल्ली पुलिस जॉइन की थी, वो मूलरूप से मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे. दिल्ली पुलिस में अब तक 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोनो पॉजिटिव है. जिसमें कई आईपीएस और इंस्पेक्टर हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1163 नये मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं, इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार के करीब पहुंच गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा 416 तक पहुंच गया है.
Video: गौतम गंभीर के पिता की कार चोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं