विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2018

दिल्‍ली : कुत्ते से टकराया टेम्‍पो, नाराज मालिक ने चाकू मारकर चालक की कर दी हत्‍या

इस वारदात में विजेंद्र की अस्पताल में मौत हो गयी जबकि राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि वो तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्‍ली : कुत्ते से टकराया टेम्‍पो, नाराज मालिक ने चाकू मारकर चालक की कर दी हत्‍या
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: दिल्ली में छोटी छोटी बातों को लेकर लोगों को किस कदर गुस्सा आता है, इसकी एक बानगी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन में देखने को मिली. यहां एक शख्स की हत्या महज़ इस बात के लिए कर दी गयी क्योंकि उसका टेम्पो एक कुत्ते से टकरा गया जिससे कुत्ते को मामूली चोट आ गयी. इस बात से नाराज़ कुत्ते के मालिक ने टेम्पू मालिक का कत्ल कर दिया.

एक मां को पता नहीं था कि उसके बेटे की जान बेवजह चली जाएगी और दूसरा बेटा ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष करेगा. ये परिवार है विजेंद्र राणा का जो शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे अपना टेम्पू लेकर अपने घर आ रहे थे. तभी पड़ोस में उनका टेम्पू एक कुत्ते से हल्का से टकरा गया. कुत्ते को तो मामूली चोट आयी लेकिन कुत्ते के मालिक ने महज़ इतनी सी बात पर 40 साल के विजेंद्र राणा की हत्या कर दी और उनके बड़े भाई 45 साल के राजेश राणा को बुरी तरह घायल कर दिया.

मृतक विजेंद्र के परिवार के मुताबिक आरोपी अंकित, उसका भाई पारस और किरायेदार इसी मकान में रहते हैं, झगड़ा यहीं से शुरू हुआ. उसके बाद आरोपी पीछा करते घर के पास पहुंच गए और विजेंद्र ने जैसे ही टेम्पू खड़ा किया उन पर चाकू से ताबड़तोड़ 6 से ज्यादा वार किए. विजेंद्र के भाई राजेश उन्हें बचाने आये तो उन पर भी चाकू से कई हमले किये गए. इनके परिवार को भी पीटा गया. ये सब चलता रहा लेकिन कोई पड़ोसी बचाने नहीं आया.

इस वारदात में विजेंद्र की अस्पताल में मौत हो गयी जबकि राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि वो तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक 3 मुख्य आरोपियों के अलावा 2 और लोगों की तलाश की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Stabbed To Death, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com