विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2025

दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार... AAP, BJP या Congress का पलड़ा भारी

Delhi Election 2025: दिल्ली सात जिलों में बंटी है. इन सभी सात जिलों में 10-10 विधानसभा सीटें आती हैं. यहां जानिए दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों का रण कैसा है...कौन-कौन से उम्मीदवार हैं....

दक्षिणी दिल्ली की 10 सीटों पर कौन-कौन उम्मीदवार... AAP, BJP या Congress का पलड़ा भारी
Delhi Election 2025: कालकाजी से आतिशी के मुकाबले में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने उतारा है.

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में इस बार सभी दल पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं. मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए दक्षिण दिल्ली की 10 सीटों का रण...कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें... सब कुछ...

विधानसभाAAP उम्मीदवारBJP उम्मीदवारCongress उम्मीदवार
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवरकरतार सिंह तंवरराजेंद्र तंवर
पालमजोगिंद्र सोलंकी कुलदीप सोलंकीमांगेराम
देवली (एससी)प्रेम कुमार चौहानदीपक कुमार वाल्मिकी (एलजेपी)राजेश चौहान
 
बदरपुरराम सिंह नेताजीनारायण दत्त शर्माअर्जुन भड़ाना
बिजवासनसुरेंद्र भारद्वाजकैलाश गहलोतदेवेंद्र सहरावत
महरौलीमहेंद्र चौधरी गजेंद्र यादवपुष्पा सिंह
कालकाजीआतिशीरमेश बिधूड़ीअलका लांबा
अंबेडकर नगर (एससी)अजय दत्तखुशी राम चुनारजय प्रकाश
संगम विहारदिनेश मोहनियाचंदन कुमार चौधरीहर्ष चौधरी
तुगलकाबादसहीरामरोहतास बिधूड़ीवीरेंद्र बिधूड़ी

अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Election 2025, Delhi Election, South Delhi 10 Assembly Seats, Delhi Chunav Result 2025, Delhi Polls 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com