विज्ञापन

करोड़पति बाप का इकलौता बेटा, दिल्ली में रील की सनक में खुद को लाइव वीडियो में गोली मारने वाला शख्स कौन था?

Delhi Crime: पवन ने जिस पिस्टल से खुद की जान ली वो उसके चाचा के लड़के की थी. लाइसेंसी पिस्टल थी और चाचा का लड़का ही वीडियो शूट कर रहा था.चाचा के लड़के से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है.

करोड़पति बाप का इकलौता बेटा, दिल्ली में रील की सनक में खुद को लाइव वीडियो में गोली मारने वाला शख्स कौन था?
dallupura live video
  • रील की सनक और वायरल होने की धुन ने दिल्ली के दल्लूपुरा में एक हट्टे-कट्टे नौजवान की जान ले ली
  • शख्स ने लाइव कैमरे पर आकर न सिर्फ पिस्टल लोड की बल्कि उसे सीने से लगाकर खुद की जीवन लीला ही खत्म कर ली
  • कैमरे के पीछे से कमांड देने वाला शख्स उसी के चाचा का लड़का है और उसने एक तरह से प्रोत्साहित किया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

रील की सनक और वायरल होने की धुन ने दिल्ली के दल्लूपुरा में एक हट्टे-कट्टे नौजवान की जान ले ली. शख्स ने लाइव कैमरे पर आकर न सिर्फ पिस्टल लोड की बल्कि उसे सीने से लगाकर खुद की जीवन लीला ही खत्म कर ली. कैमरे पर तो यही दिखा हालांकि बाद में यह भी पता चला कि उसने गलती से गोली चला दी थी.इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कैमरे के पीछे से कमांड देने वाला शख्स उसी के चाचा का लड़का है और उसने अपने चचेरे भाई को ऐसा करने के लिए एक तरह से प्रोत्साहित किया.वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि देखने के लिए आपको बड़ा कलेजा चाहिए होगा. 

एकलौता था, गलती से चल गई गोली 

दल्लूपुरा का रहने वाला यह शख्स पवन ने क्या किसी वजह से खुद की जान ली? तो जवाब है नहीं. उसे रील बनाने की सनक थी, ऐसा हैरतअंगेज वीडियो डालकर फेमस होना चाहता था इसलिए खुद ही पिस्टल उठाई, लोड की और लाइव कैमरे पर आकर खुद को शूट भी कर लिया. जांच में हालांकि पता चला है कि पवन से गलती से बंदूक चल गई और उसकी मौत हो गई. पवन के बारे में पता चला है कि उसे रील्स बनाने का शौक था, इसका इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी भेजा था. इससे पहले भी पवन ने अलग-अलग तरह की कई रील्स बनाई थीं. पवन के बारे में यह भी पता चला है कि वह करोड़पति था और किराए के नाम पर बहुत पैसे आते थे. पवन अपने माता-पिता की एकलौती संतान था. 
 

बंदूक किसकी है, पीछे से कमांड देने वाला कौन है?

पवन ने जिस पिस्टल से खुद की जान ली वो उसके चाचा के लड़के की थी. लाइसेंसी पिस्टल थी और चाचा का लड़का ही वीडियो शूट कर रहा था.चाचा के लड़के से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने पिस्टल जब्त कर ली है. लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें-  पिस्टल लोड की और सीने पर रखकर खुद को मार ली गोली... दिल्ली के दल्लूपुरा में सुसाइड से सनसनी, वीडियो भी बनाया

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बड़ा हादसा, नाले के ऊपर बना लोहे का पुल गिरा; एक महिला की मौत
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com