विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

घर से निकला था छोटे भाई को ढूंढने, भीड़ देखकर रुका तो एक शख्स बेदर्दी से उसे घोंप रहा था चाकू

दिल्ली के तिलकनगर इलाके में शनिवार की रात कथित तौर पर खुले में पेशाब करने पर 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई.

Also Read in
घर से निकला था छोटे भाई को ढूंढने, भीड़ देखकर रुका तो एक शख्स बेदर्दी से उसे घोंप रहा था चाकू
दिल्ली पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर
  • खुले में पेशाब करने को लेकर हुई हत्या
  • मोबाइल लेकर वापस लौट रहा था शख्स
  • दिल्ली के तिलकनगर इलाके की घटना
नई दिल्ली:

दिल्ली के तिलकनगर इलाके में शनिवार की रात कथित तौर पर खुले में पेशाब करने पर 19 वर्षीय युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अंकित के रूप में हुई. यह घटना तब हुई जब अंकित एक स्थानीय बाजार में अपना मोबाइल फोन लेने गया था, जिसे उसने रिपेयरिंग के लिए एक दुकान में दिया था. लौटते वक्त वह एक कोने में पेशाब करने के लिए गया. पुलिस के मुताबिक रवि नाम का एक शख्स वहां आया और उसे सार्वजनिक इलाके में पेशाब करने से मना किया. जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हो गई.

दिल्ली : क्लस्टर बस ने दो ऑटो रिक्शा और एक ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत

घटनास्थल पर कथित तौर पर मिली जानकारी के अनुसार रवि के कुछ दोस्त भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद अंकित पर सरेआम चाकू से हमला कर दिया गया. घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपी का घर घटनास्थल से कुछ दूरी पर है, जहां अंकित पेशाब कर रहा था. वह उसी इलाके में स्टॉल लगाता था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. हम घटना के दौरान आरोपी के दोस्तों के बारे में पता लगा रहे हैं.''

दिल्ली पुलिस ने श्रीनगर से दबोचा JeM आतंकी बसीर अहमद, सिर पर था 2 लाख रुपये का इनाम

हालांकि मृतक के भाई ने पुलिस को बयान दिया है कि जब उसका भाई देर रात वापस नहीं लौटा तो वह उसे आस-पास के इलाके में ढ़ूढना शुरू कर दिया. उसने एक जगह पर भीड़ देखी. जैसे ही यहां पहुंचा तो उसने देखा कि एक शख्स उसके छोटे भाई को चाकू से मार रहा था. बाद में अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में जांच कर रही है.

Video: सुलझ गई वसंत विहार ट्रिपल मर्डर की गुत्थी, 2 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Stabbing A Boy, Urinating In Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com