विज्ञापन
This Article is From May 09, 2020

दिल्ली : 12 घंटे में अमर कॉलोनी थाने का दूसरा पुलिसकर्मी करोना से ठीक होकर लौटा

दरअसल इस थाने के इलाके में ओखला सब्ज़ी मंडी है, जहां तैनात 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसमें से 2 अब ठीक हो गए हैं.

दिल्ली : 12 घंटे में अमर कॉलोनी थाने का दूसरा पुलिसकर्मी करोना से ठीक होकर लौटा
अमर कॉलोनी थाने 5 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 2 ठीक हो चुके हैं
नई दिल्ली:

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाने में 12 घंटे के अंदर दूसरा पुलिसकर्मी कांस्टेबल राय सिंह कोरोना से जंग जीतकर लौटा तो उसका स्वागत देखने लायक था. जिले के डीसीपी, दक्षिणी रेंज के जॉइंट सीपी के अलावा पूरा थाना उसके स्वागत के लिए खड़ा था. जैसे ही वो आया उसका जबरदस्त स्वागत हुआ. ढोल नगाड़े के साथ, फूल माला और आरती उतारकर साथी पुलिसकर्मियों ने उसका स्वागत किया गया. इससे पहले शनिवार सुबह ही इसी थाने के कॉन्स्टबेल प्रवीण कोरोना से जंग जीतकर लौटे थे.

दरअसल इस थाने के इलाके में ओखला सब्ज़ी मंडी है, जहां तैनात 5 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, जिसमें से 2 अब ठीक हो गए हैं. पुलिस अफसरों के मुताबिक दिल्ली में 102 से ज्यादा जवान कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है.

कांस्टेबल राय सिंह कोरोना से ठीक होकर अपने थाने पर लौटे हैं जहां पुलिस स्टाफ और डीसीपी ने कांस्टेबल का स्वागत किया और महिला स्टाफ ने आरती भी उतारी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Amar Colony Police Station, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com