दिल्ली पुलिस कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में दिन रात न सिर्फ ड्यूटी कर रही है बल्कि लोगों के खास मौकों का खूब ख्याल रख रही है. अक्सर अपनी सख्तियों के लिए लोगों की नाराजगी का शिकार रहने वाली दिल्ली पुलिस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली वासियों का दिल जीतते हुए नजर आई. शनिवार सुबह दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पुलिस की पूरी टीम 71 वर्षीय बुजुर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंची. पुलिस ने तोहफे के रुप में उन्हें एक पौधा भी दिया और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की. दिल्ली पुलिस ने इस वाक्ये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जिसकी लोग जमकर सरहाना कर रहे हैं.
Today was the 71st birthday of a senior citizen in Greater Kailash area
— DCP South Delhi (@DCPSouthDelhi) April 18, 2020
On behalf of Delhi Police, we visited her house, presented her a tree and wished for her happy, healthy and long life#DelhiPoliceCares #StayHomeStaySafe #DelhiPoliceFightsCOVID @CPDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/Ylzs7ueGTy
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 67 नये मामले सामने आने के साथ शुक्रवार को कुल मामले बढ़ कर 1707 पहुंच गये. वहीं, चार और लोगों की मौत होने के साथ मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 42 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर और जहांगीरपुरी सहित विभिन्न इलाकों को निषिद्ध क्षेत्र में शामिल किये जाने के साथ इन इलाकों की संख्या बढ़ कर 68 हो गई.दक्षिण दिल्ली के जिलाधिकारी बी एम मिश्रा ने बताया कि संगम विहार में एक स्थान को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं