दिल्ली की शराब नीति मामले में ईडी आज देशभर में 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक मुझे समझ नहीं आया कि यह शराब घोटाला क्या है. पहले कहने लग गए कि डेढ़ लाख करोड़ का घोटाला है. दिल्ली का कुल बजट ही 70 हजार करोड़ है, सो डेढ़ लाख करोड़ का घोटाला कैसे हो गया. एक और नेता बोला कि आठ हजार करोड़ का घोटाला है. तीसरा नेता बोला कि 1100 करोड़ का घोटाला है. LG साहब बोले 144 करोड़ का घोटाला है. CBI ने अपनी FIR मैं लिखा कि एक करोड़ का घोटाला है और अंत में मनीष जी के यहां जब रेड मारी तो एक पैसा नहीं मिला उनके लॉकर में कुछ नहीं मिला गांव में होकर आ गए, वहां पर कुछ नहीं मिला. गांववालों से पूछा कि मनीष ने कोई जमीन तो नहीं खरीदी, उन्होंने कहा -नहीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं समझता हूं, केंद्र सरकार को सुबह से शाम तक सीबीआई ईडी छोड़कर देश के लिए कुछ पॉजिटिव काम भी करने चाहिए. देश के लिए कुछ पॉजिटिव काम नहीं करेंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा. 24 घंटे सबके ऊपर बस सीबीआई ईडी लगाते रहते हैं, पूरे देश को डरा रखा है, धमकाया जा रहा है, ऐसे देश कैसे आगे बढ़ेगा. कोई गलत काम करे उसको पकड़ो, लेकिन सबके ऊपर सीबीआई ईडी लगाने से तो देश आगे नहीं बढ़ेगा. हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस आप देखिए हमारी 95 फीसदी प्रेस कॉन्फ्रेंस पॉजिटिव चीजों के ऊपर होती है. अभी मैं जा रहा हूं, हमारे 1100 बच्चे NEET JEE के पेपर क्लियर किए हैं, यह बहुत बड़ी बात है सरकारी स्कूलों के बच्चों ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के पेपर क्लियर किए हैं. ऐसे अच्छा काम करो पॉजिटिव काम करो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं