विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2018

CBI की अंतर्कलह के लिए मोदी को घेरने के लिए केजरीवाल ने उनके पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया 

सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया जिसमें उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर को छुट्टी पर भेजने की बात कही.

CBI की अंतर्कलह के लिए मोदी को घेरने के लिए केजरीवाल ने उनके पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया 
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई की आंतरिक कलह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने के वास्ते 2013 के उनके एक ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें मोदी ने तत्कालीन संप्रग सरकार पर देश के खुफिया तंत्र को कथित तौर पर कमजोर करने का आरोप लगाया था. सरकार ने सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के चलते बुधवार को छुट्टी पर भेज दिया. इस मामले में केजरीवाल ने कई ट्वीट करके सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजने के मोदी सरकार के अधिकार पर प्रश्न उठाया और साथ ही संदेह जताया कि कहीं यह कदम राफेल सौदे से जुड़ा तो नहीं है.

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशि 'मारलेना' अब बन गईं आतिशि सिंह

सीएम केजरीवाल ने मोदी द्वारा पांच जून 2013 में किए गए ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने की इच्छा के चलते केन्द्र खुफिया तंत्र को कमजोर कर रहा है और सीबीआई आईबी अधिकारियों से पूछताछ कर रही है. कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार 2013 में सत्ता में थी. केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि सीबीआई निदेशक को छुट्टी पर भेजने के पीछे की वजह क्या है? लोकपाल अधिनियम के तहत नियुक्त किए गए एक जांच एजेंसी के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार मोदी सरकार को किस कानून के तहत मिला.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने की पार्टी के डोर-टू-डोर कैंपेन की शुरुआत , घर-घर जाकर पार्टी के लिए मांगा चंदा

मोदी क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?'' शाम के वक्त केजरीवाल ने त्रिनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात तीन बजे सीबीआई के निदेशक को बर्खास्त कर दिया. क्या आप यह जानते हैं? क्यों?मैं बताता हूं क्योंकि मोदी सरकार एक राफेल लड़ाकू विमान 1,500 करोड़ रुपए में खरीद रही है. पहले इसका मूल्य 546 करोड़ रुपए था.

VIDEO: आप ने शुरू किया मिशन 2019.


वे 36 राफेल विमान खरीदने में 36,000 करोड़ रुपए का घेाटाला कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सीबीआई के निदेशक , जो इमानदार व्यक्ति हैं, ने इस मामले की जांच शुरू की तो अचानक रात तीन बजे उन्हें हटा दिया गया. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal Attacks Central Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com