दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए सरगर्मी तेज हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर आज दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर बैठक हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए. उधर, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया गया. इसके बाद नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज करने वाले बीजेपी नेता प्रवेश राजनिवास पहुंचे और उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है. हालांकि, ये मुलाकात क्यों हुई ये पता नहीं चल पाया.
LG से मुलाकात को BJP नेताओं ने बताया शिष्टाचार भेंट
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद दिल्ली भाजपा के नेताओं ने रविवार को उपराज्यपाल के आधिकारिक निवास राज भवन पहुंचे. भाजपा नेताओं ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. इससे पहले आतिशी ने अपना त्यागपत्र एलजी को सौंपा था. जिन भाजपा नेताओं ने राज भवन पहुंचकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की है, उनमें प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत, राजकुमार चौहान, नीरज बसोया और अरविंदर सिंह लवली शामिल थे. कैलाश गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अमित शाह के घर हुई दिल्ली में सरकार को लेकर बैठक
दिल्ली में सरकार गठन को लेकर आज गृह मंत्री अमित शाह के घर पर बैठक हुई, इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में इस बात पर विचार हुआ कि दिल्ली में सरकार की रूपरेखा क्या रहेगी. ये बैठक लगभग 2 घंटों तक चली. बैठक के बाद जब जेपी नड्डा बाहर निकले, तो उन्होंने मीडिया से बात नहीं की. बता दें कि इस समय बीजेपी के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, क्योंकि दावेदार कई हैं.
आतिशी ने दिया इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा भंग
बीजेपी नेताओं के राजभवन पहुंचने से पहले आतिशी ने आज दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राज निवास पहुंचकर उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा. दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ‘आप' नेता आतिशी राज निवास से रवाना हुईं. हालांकि, उन्होंने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. आतिशी के इस्तीफा देने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है. उपराज्यपाल ने विधानसभा को भंग किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विधायकों से मिलेंगे
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे. इस दौरान वह सभी को बधाई देंगे और सरकार बनाने को लेकर भी चर्चा की संभावना है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है. इससे पहले चुनावी नतीजे आने के बाद शनिवार शाम को भाजपा दफ्तर में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई थी.
बता दें कि बीजेपी को 2025 विधानसभा चुनाव में यह जीत 2015 और 2020 के चुनावों में करारी हार झेलने के बाद मिली है. 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भाजपा को दिल्ली में पूर्ण बहुमत मिला है. दिल्ली की 70 सीटों में से 48 पर भाजपा ने परचम लहराया, जबकि 'आप' को 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. ‘आप' के मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में बहुरंगी प्रतिनिधित्व, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड का दबदबा; यहां जानिए पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं