जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव परिणाम देर रात घोषित किए गए.
- जेएनयूएसयू चुनाव में कुल 4,639 मत पड़े
- शनिवार को रात साढ़े नौ बजे शुरू हुई थी मतगणना
- देर रात में चुनाव परिणाम घोषित किए गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के केन्द्रीय पैनल के लिए हुए चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट ने बाजी मारी और सभी चारों पदों पर विजय हासिल की. शनिवार को रात साढ़े नौ बजे शुरू हुई मतगणना के परिणाम देर रात घोषित किए गए.यूनाइटेड लेफ्ट की उम्मीदवार गीता कुमारी अध्यक्ष चुनी गईं.
मतगणना में यूनाइटेड लेफ्ट के उम्मीदवार आगे बने रहे. उनके समर्थकों ने जश्न पहले ही मनाना शुरू कर दिया था. मतगणना के दौरान चारों शीर्ष पदों पर संयुक्त वाम मोर्चा ने बढ़त बनाए रखी. बीएपीएसए ने एबीवीपी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया.
VIDEO : चार केंद्रों पर हुई वोटिंग
निर्वाचन पैनल के अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में कुल 4,639 मत पड़े थे. अध्यक्ष पद के लिए संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार गीता कुमारी विजयी हुईं. बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेन्टस एसोसिएशन (बीएपीएसए) की शबाना दूसरे तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की निधि त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं. इसी तरह उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों पर भी संयुक्त वाममोर्चा के उम्मीदवार जीते.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं