सर्द हवाओं के बीच पारा घटकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार इस सीजन का सबसे कम ठंडा दिन रहा. सर्द हवाओं के बीच राजधानी का पारा घटकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर आ जाने से कड़ाके की ठंड महसूस की गई. शहर का अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली और उत्तरी राज्यों में कोहरा पड़ने से 21 ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया और सात ट्रेनें रद्द की गईं. हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों का परिचालन बिना किसी व्यवधान के जारी रहा.
उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है. वहीं फिर से बर्फबारी होने से हिमाचल प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. करीब 400 सड़कें जिनमें ज्यादातर शिमला और कुल्लू जिले में हैं, बाधित रहीं.
लाहौल और पांगी घाटियों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा, क्योंकि सभी सड़कें बर्फ की मोटी चादर से ढक गई हैं. जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया. श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली में ठंड, दिल्ली सर्दी, कोहरा, बर्फबारी, दिल्ली मौसम, Delhi Cold Weather, Delhi Cold Wave, Fog