दिल्ली पुलिस के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर थिप्पेस्वामी ने खुदकुशी कर ली.
नई दिल्ली:
राजधानी में दिल्ली पुलिस के एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर की खुदकुशी का मामला सामने आया है. कर्नाटक के निवासी इस ट्रेनी सब इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. उसने सुसाइट नोट में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है.
दिल्ली पुलिस को सोमवार रात 1.30 बजे सूचना मिली कि आश्रम-श्रीनिवासपुरी रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश पड़ी है. पुलिस ट्रैक पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस को पता चला कि मरने वाला शख्स दिल्ली पुलिस में ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर थिप्पेस्वामी है और उसकी ट्रेनिंग पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में चल रही थी.
पुलिस को थिप्पेस्वामी पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि ''मेरा परिवार और दोस्त मुझे माफ कर दें. मैं पिछले काफी समय से डिप्रेशन में हूं, और इससे बाहर नहीं आ पा रहा हूं, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा हूं. जो काम मैं करने जा रहा हूं उसके लिए मुझे माफ कर देना. सभी का शुक्रिया मेरी लाइफ का हिस्सा बनने के लिए, मैं बहुत दर्द में हूं, इसलिए और मुझे जाना है, मुझे माफ कर देना, और मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए.''
थिप्पेस्वामी कर्नाटक का रहने वाला था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अब सब-इंस्पेक्टर के परिवार के आने का इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है कि उसके परिवार से बात करके ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर उसने मौत को गले क्यों लगाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली, दिल्ली पुलिस, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर, थिप्पेस्वामी, खुदकुशी, Delhi, Delhi Police, Trainee Sub-inspector, Thippeswami, Suicide