प्रतीकात्मक फोटो.
- जय ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड के रीसाइक्लिंग प्लांट में हुई घटना
- अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को सीवर से निकाला
- कंपनी के ठेकेदार सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
गुरुग्राम:
गुरुग्राम में एक कारखाने के तीन कर्मचारियों की शनिवार को उस समय मौत हो गई, जब वे सीवर की सफाई करते समय जहरीली गैस के संपर्क में आ गए. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवर में सफाई करने के लिए उतरे थे.
खण्डसा रोड पर सेक्टर 37 में जय ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड के रीसाइक्लिंग प्लांट के सीवर में उतरने के बाद दोपहर में 22 वर्षीय राजकुमार, 32 वर्षीय रिंकू और 25 वर्षीय विनेश कुमार की मौत हो गई. एक अन्य कर्मचारी गैस सूंघने के बाद बेहोश हो गया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली : सीवर में हो रही मौतों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए
अग्निशमन कर्मी रमेश सैनी ने बताया, "हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को निकाला, जिनमें से तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया."
VIDEO : सफाई करते हुए गंवाई जान
पुलिस ने कहा कि कंपनी के ठेकेदार और कुछ अन्य के खिलाफ लापरवाही के करण मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, इसमें अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Three People Died In Sewer