विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

होली के साथ गर्मी की दस्तक, दिल्ली में तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, शनिवार को आसमान साफ रहने और सुबह हल्की धुंध छाने का अनुमान

होली के साथ गर्मी की दस्तक, दिल्ली में तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
प्रतीकात्मक फोटो.
  • दिल्ली में होली पर लोगों ने महसूस की गर्मी
  • आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान
  • गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: होली पर्व के साथ मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली के दिन लोगों को कुछ गर्मी का एहसास हुआ. इस दिन अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत और 32 फीसदी के बीच रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने और सुबह हल्की धुंध छाए रहने की भविष्यवाणी की है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में तापमान में उतार-चढ़ाव, रात में पांच डिग्री और दिन में 25 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह में धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.’’

यह भी पढ़ें : कश्मीर और हिमाचल में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवा प्रभावित

गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस था.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com