विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

कूड़ा उठाने पर ‘यूजर चार्ज’ पर एसडीएमसी ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक बयान में कहा कि सदन की नेता शिखा राय ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है.

कूड़ा उठाने पर ‘यूजर चार्ज’ पर एसडीएमसी ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • रिहायशी इलाकों में कूड़ा उठाने पर कोई ‘यूजर चार्ज’ नहीं लगना चाहिए.
  • उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है.
  • एसडीएमसी में भाजपा की हुकूमत है.
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली नगर निगम की एक वरिष्ठ नेता मंगलवार को कहा कि रिहायशी इलाकों में कूड़ा उठाने पर कोई ‘यूजर चार्ज’ नहीं लगना चाहिए और उपराज्यपाल से सफाई संबंधी उपनियमों में प्रस्तावित संशोधन को स्थगित रखने की मांग की. दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक बयान में कहा कि सदन की नेता शिखा राय ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उपनियमों में प्रस्तावित संशोधन को स्थगित रखें और इसे चर्चा के लिए एसडीएमसी के पास भेजें. एसडीएमसी में भाजपा की हुकूमत है. उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित मुद्दों पर विमर्श करना एसडीएमसी का अधिकार है.

VIDEO : दिल्ली में सालों से जल रहा है कूड़े का पहाड़, फैल रहा है ज़हर​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lieutenant Governor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com