प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
दिल्ली में पुलिस ने उम्दा गुणवत्ता वाली तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 करोड़ रुपये बताई जाती है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों के पाकिस्तान एवं बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों के साथ संपर्क तो नहीं हैं .
डीसीपी (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि बरेली के रहने वाले दोनों आरोपी मोहम्मद जफर और परवेज सैफी को रिंग रोड दरियागंज स्थित घाटा मस्जिद के पास से 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया. जफर के बैग से दो किलोग्राम हेरोइन जबकि सैफी के बैग से एक किलोग्राम हेरोइन जब्त किया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं