विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2018

आरआरबी ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद

यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट के टीम द्वारा शुक्रवार को आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप डी, की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है.

आरआरबी ग्रुप डी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार, करोड़ों रुपये बरामद
इस गैंग के पास से कई गाड़ियां भी बरामद हुई हैं.
  • ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बिठाने वाले गैंग का पर्दाफाश
  • 7 लोग गिरफ्तार
  • करोड़ों रुपये सहित कई गाड़ियां बरामद
नोएडा: यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट के टीम द्वारा शुक्रवार को आरआरबी (रेलवे भर्ती बोर्ड) ग्रुप डी, की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर बैठाने वाले संगठित गैंग के 3 ठेकेदार (कैंडिडेट्स लाने वाले) व 3 साल्वर व सरगना संजीत सोनीपत, हरियाणा सहित कुल 7 लोगों को सेक्टर 62 नॉएडा एरीआ से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इस गैंग में शामिल गिरफ़्तार सुमित, छपरौली बागपत रेलवे ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है, जबकि नालंदा बिहार के सुबोध, गजेंद्र व सन्नी साल्वर है. 

ट्यूशन टीचर ने ही कर दी 11 साल की बच्ची की हत्या, गले में बंधे रुमाल ने पुलिस को कातिल तक पहुंचाया

ये साल्वर अब तक चंडीगढ़, पटियाला, सोनीपत व नॉएडा आदि के परीक्षा केंद्रो पर कई बार बैठ चुके हैं. इस गैंग द्वारा अबतक लगभग 200 कैंडिडेट्स से 2 करोड़ से भी ज़्यादा पैसे लेकर उनके स्थान पर साल्वर बैठाने का काम कर चुके हैं. इनके पास से 4,51,500 रुपये कैश, 3 कार (ब्रेज़ा, स्विफ्ट डिज़ाइअर, आई10), 100 से अधिक संख्या में एडमिट कार्ड्स, 85 कैंडिडेट्स के आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे पहचान पत्र, 8 मोबाइल फोन, चेक बुक्स, ए.टी.एम कार्ड्स लेन देन की डायरी आदि बरामद हुआ है.

VIDEO: DRDO का कर्मचारी, पाक का जासूस?
साइबर थाना गौतमबुध नगर में अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Recruitment Gang Busted, Vehicle Seized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com