विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2018

हरियाणा के 'साइको किलर' के सिर की सर्जरी हुई

सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के समूह में से एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, 'धनखड़ की सर्जरी बुधवार को हुई. उसकी हालत अब स्थिर है.'

हरियाणा के 'साइको किलर' के सिर की सर्जरी हुई
नरेश धनखड़
नई दिल्ली: हरियाणा के पलवल में लोहे के रॉड से हमला कर छह लोगों की हत्या करने वाले भारतीय सेना के पूर्व कप्तान नरेश धनखड़ की यहां सफदरजंग अस्पताल में हेड सर्जरी हुई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. मानसिक रूप से अस्वस्थ माने जा रहे 45 वर्षीय धनखड़ को सिर में चोट लगी थी और उसे यहां मंगलवार शाम को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के समूह में से एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, 'धनखड़ की सर्जरी बुधवार को हुई. उसकी हालत अब स्थिर है.'

यह भी पढ़ें : दिल्ली : नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक की हत्या

बल्लभगढ़ निवासी धनखड़ ने कथित रूप से सोमवार रात को पलवल में छह लोगों की हत्या कर दी थी. जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर भी हमला कर दिया था.

VIDEO : 6 मर्डर से दहला पलवल, एक ही शख्स पर आरोप​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rod Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com