विज्ञापन

द‍िल्ली में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्‍यापार का धंधा, चार मह‍िलाओं का क‍िया गया रेस्‍क्‍यू

द‍िल्‍ली में स्पा की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था और इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी. पुलिस ने स्पा के मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है. 

द‍िल्ली में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्‍यापार का धंधा, चार मह‍िलाओं का क‍िया गया रेस्‍क्‍यू

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है. पंचकुइयां रोड पर चल रहे सिन स्पा के नाम पर सालों से चल रहा गोरखधंधा आखिरकार पुलिस के डिकॉय ऑपरेशन में बेनकाब हो गया. स्पा की आड़ में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था और इसके एवज में ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जा रही थी. पुलिस ने स्पा के मालिक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है. 

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचकुइयां रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर 15 की दूसरी मंज़िल पर बने सिन स्पा में स्पा सेवाओं की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सत्यापन के लिए योजना बनाई और छापेमारी को अंजाम दिया. पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने एक डिकॉय (नकली) ग्राहक को 2,000 रुपये के पहले से निशान लगे नोटों के साथ स्पा में भेजा. स्पा संचालक ने बिना किसी हिचकिचाहट के पैसे लेकर एक महिला को ग्राहक के साथ कमरे में भेज दिया. 

पुल‍िस ने छापा मारकर रंगे हाथों दबोचा

जैसे ही तय इशारा मिला, बाहर खड़ी पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया. मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.  इस मामले में थाना पहाड़गंज में अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नबी करीम निवासी अजय मल्होत्रा, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है, जो स्पा का मालिक और संचालक बताया जा रहा है. 

लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से स्पा की आड़ में यह अवैध कारोबार चला रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे. मौके से पुलिस ने डिकॉय के 2000 रुपये सहित कुल 3,400 रुपये नकद, ग्राहकों की एंट्री रजिस्टर और 7 इस्तेमाल न किए गए कंडोम बरामद किए, जिनमें से 2 कमरा नंबर 3 से मिले. 

चार मह‍िलाओं को क‍िया गया रेस्‍क्‍यू

छापेमारी के दौरान मौके से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनकी उम्र 26 से 40 वर्ष के बीच है. ये महिलाएं दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों की रहने वाली बताई जा रही हैं. पुलिस ने संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इनकी पहचान उजागर नहीं की है. पहाड़गंज इलाके में इस तरह के गोरखधंधे लंबे समय से चलने की आशंका जताई जा रही है और स्थानीय पुलिस अब पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. 
 

दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की अनजान शख्स ने की मदद, वीडियो शेयर कर बताया 'अतिथि देवो भव' का असली मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi News, Delhi Crime News, Deh Vyapar, News In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com