विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

International Women's Day पर राष्‍ट्रपति प्रदान करेंगे नारी शक्ति पुरस्‍कार

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्‍कार 2017 प्रदान करेंगे.

International Women's Day पर राष्‍ट्रपति प्रदान करेंगे नारी शक्ति पुरस्‍कार
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आजादी के बाद  से देश में कई मूल बदलाव हुए हैं जिनमें से एक यह भी है कि आज देश की महिलाऐं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं. जिसके चलते महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के बहुमूल्य योगदान को रेखांकित करने के लिए गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रमुख महिलाओं एवं संस्थाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में नारी शक्ति पुरस्‍कार 2017 प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़ें : International Women's Day: कल इन 3 मेट्रो स्टेशनों पर होगा महिला कर्मचारियों का राज

केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान करने के लिए प्रख्‍यात महिलाओं और संस्‍थानों को नारी शक्ति पुरस्‍कार प्रदान किया जाता है. खेल, कला, समाजिक कार्य, विज्ञान,संरक्षण, कृषि, शिक्षा, सुरक्षा, हस्तशिल्प और रक्षा आदि क्षेत्रों से जुड़े 39 लोगों एवं संस्थानों को इस साल यह सम्मान दिया जाएगा. राष्‍ट्रीय स्‍तर के इस पुरस्कार के तहत एक प्रमाण पत्र और एक लाख रुपए नकद दिए जाएंगे. इन पुरस्‍कारों की शुरूआत 1999 में हुई थी.

VIDEO : गणतंत्र दिवस परेड में BSF की महिला बाइकर्स टीम दिखाएंगी हैरतअंगेज स्टंट​ (इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com