दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक क्राइम ब्रांच ने मोहसिन मोहम्मद को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरवी संपत्ति की धोखाधड़ी से बेचने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. यह मामला येस बैंक लिमिटेड की शिकायत (9 अक्टूबर 2021) के तहत दर्ज किया गया था. आरोपी की कंपनी M.K. Overseas Pvt. Ltd.एक समय भारत के सबसे बड़े मांस निर्यातकों में से एक थी और वर्तमान में परिसमापन (liquidation) की प्रक्रिया में है.
इस कंपनी ने साल 2016 में येस बैंक से 95 करोड़ रुपये का लोन लिया था. इसके बदले कंपनी ने 19C, अंसारी रोड, दरियागंज, दिल्ली स्थित एक संपत्ति को गिरवी रखा था. मार्च 2018 से मई 2019 के बीच, आरोपी ने इस भूमि पर कई फ्लैटों का निर्माण कराया और उन्हें कई खरीदारों को यह बताए बिना बेच दिया कि यह संपत्ति पहले से ही बैंक के पास गिरवी रखी गई थी. इससे बिक्री से 13 करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा आरोपी ने एक सहकारी बैंक में फर्जी खाता खोला और उसमें से 3.33 करोड़ रुपये निकालकर अपने निजी कामों में खर्च कर दिए. आरोपी जांच से बचने के लिए लगातार मोबाइल नंबर बदलता रहा और दूसरे लोगों के नाम पर सिम कार्ड व मोबाइल फोन खरीदता रहा. तकनीकी निगरानी के आधार पर निजामुद्दीन वेस्ट के एक होटल में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस रिमांड के दौरान उसने कंपनी के पैसे की दुरुपयोग की बात स्वीकार कर ली. आगे की जांच में उसके अन्य ऐसे अपराधों में शामिल होने के सुराग मिले हैं और इस घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका और मनी ट्रेल की जांच जारी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं