विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

एमसीडी चुनाव : आम आदमी पार्टी का किरायेदारों को मुफ्त पानी और बिजली दर में छूट देने का प्रस्ताव

एमसीडी चुनाव : आम आदमी पार्टी का किरायेदारों को मुफ्त पानी और बिजली दर में छूट देने का प्रस्ताव
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • आप नेता ने दिल्ली के लोगों से बीजेपी और कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील
  • 'बीजेपी ने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दीं.'
  • नगर निगमों में कुल 272 सदस्यों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि आम आदमी पार्टी (आप) नगर निगम में सत्ता में आई तो किराए के घरों में रह रहे लोगों को मुफ्त पानी दिया जाएगा और बिजली दरों में छूट दी जाएगी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, "किराए के घरों में रहने वालों को मुफ्त पानी और बिजली दर का फायदा नहीं मिलता. नगर निगम चुनावों के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे उन्हें भी यह लाभ मिले."

आम आदमी पार्टी नेता ने दिल्ली के लोगों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा, "बीजेपी ने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बिजली की दरें बढ़ा दीं. यदि आप कांग्रेस या भाजपा को नगर निगम चुनावों में वोट करेंगे तो वे दिल्ली में भी बिजली और पानी के दरों को बढ़ा देंगे." दिल्ली के तीन नगर निगमों में कुल 272 सदस्यों के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं. इसके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MCD Elections 2017, Aam Aadmi Party, Tenant, Free Water
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com