विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

खुद को मीडिया कर्मी बताकर कई महिलाओं के फेसबुक पेज पर डाले अश्लील पोस्ट

पुलिस ने आरोपी इटावा जिले में सैफई निवासी सुधीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया

खुद को मीडिया कर्मी बताकर कई महिलाओं के फेसबुक पेज पर डाले अश्लील पोस्ट
प्रतीकात्मक फोटो.
  • खुद को पत्रकार बताने वाले यूपी के युवक की करतूत
  • महिलाएं शिकायत करने से डरती थीं
  • जलवायु विहार निवासी एक युवती ने की शिकायत
नोएडा: स्वयं को पत्रकार बताकर युवतियों के फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीरें और संदेश पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस संबंध में गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

थाना सेक्टर-20 के थानाध्यक्ष अनिल शाही ने बताया कि सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि इटावा जिले में सैफई निवासी सुधीर सिंह ने उसके फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर और संदेश पोस्ट किया.

यह भी पढ़ें :  फेसबुक पर लड़की को ब्लैकमेल करना पड़ा महंगा, 14 महीने की जेल हुई

यह भी पढ़ें : छात्रा के नामपर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील साम्रगी डाली, मामला दर्ज

उन्होंने कहा, युवती का आरोप है कि उक्त युवक ने पहले भी फेसबुक पर कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें और संदेश पोस्ट किए हैं. युवती के अनुसार सिंह स्वयं को पत्रकार बताता है. जिसकी वजह से महिलाएं इसकी शिकायत करने से डरती हैं.

VIDEO : ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.
(इनपुट एजेंसी से)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Porn Post, Facebook, Media Worker, Noida, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com