विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा का केजरीवाल पर हमला, मनोज तिवारी बोले-यह जतना के साथ 'विश्वासघात'

आम आदमी पार्टी ने 16 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता के नाम की घोषणा की है.

राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा का केजरीवाल पर हमला, मनोज तिवारी बोले-यह जतना के साथ 'विश्वासघात'
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी . (फाइल फोटो)
  • दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधा
  • कहा- 'कारोबारियों' को उम्मीदवार बनाकर जनता से विश्वासघात किया
  • आप ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता के नाम की घोषणा की है
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा चुनावों के लिए 'दो कारोबारियों' को उम्मीदवार बनाकर जनता के साथ विश्वासघात किया है. आम आदमी पार्टी ने 16 जनवरी को होने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता के नाम की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें : बाहरी को राज्यसभा भेजने को सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद बताया 'मास्टरस्ट्रोक'

संजय सिंह पार्टी की स्थापना और उसे जन्म देने वाले आंदोलन के समय से इससे जुड़े हैं, वहीं सुशील गुप्ता दिल्ली के उद्योगपति हैं और एनडी गुप्ता पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं. तिवारी ने  कहा कि आप के राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा इसके भ्रष्टाचार विरोधी रुख को झुठलाती है, जिसके आधार पर यह दिल्ली की सत्ता में आई थी.

यह भी पढ़ें : राज्यसभा कैंडिडेट तय होने के बाद AAP के पूर्व नेताओं ने ट्विटर पर सीएम केजरीवाल को सुनाई खरी-खोटी

उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार से लड़ने की बात करते हुए सत्ता में आए. अब वह दो कारोबारियों को राज्यसभा में भेज रहे हैं. उन्होंने न केवल दिल्ली के साथ विश्वासघात किया है बल्कि पूरे देश के साथ भी किया है.' सुशील गुप्ता पहले कांग्रेस में रहे हैं और उन्होंने पिछले साल नवंबर में ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि गुप्ता जब उन्हें इस्तीफा सौंपने आए थे तभी बता दिया था कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजने का वादा किया है.

VIDEO : AAP के राज्यसभा उम्मीदवार तय, कुमार विश्वास और आशुतोष का पत्ता कटा
  माकन ने ट्वीट किया, '28 नवंबर को सुशील गुप्ता अपना इस्तीफा सौंपने आए. मैंने उनसे पूछा कि क्यों? उनका जवाब था 'मुझे राज्यसभा सीट का वादा किया गया है.' माकन ने कहा कि गुप्ता 'अच्छे आदमी' हैं और खूब परोपकार कार्य करते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com