दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक व्यक्ति ने पार्किंग विवाद को लेकर अपने पड़ोसी की कार में आग लगा दी. इसके बाद उसे 600 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश में ट्रैक किया गया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना शनिवार देर रात, 30 नवंबर, 2024 को हुई. मुख्य आरोपी राहुल भसीन की पार्किंग को लेकर रंजीत चौहान से नियमित रूप से बहस होती रहती थी. आखिरकार उसने अपने दोस्तों के साथ चौहान की कार को आग लगाने का फैसला कर लिया.मगर पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि 30 नवंबर को रात लगभग 10 बजे, राहुल भसीन और उसके दो दोस्त बीच सड़क अपनी कार को रोककर उससे बाहर निकले और चौहान की कार की विंडशील्ड को तोड़ना शुरू कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीनों में से एक फिर कार के बोनट पर एक ज्वलनशील तरल (शायद पेट्रोल) फेंकता है और दूसरा उसे आग लगा देता है. इसके बाद तीनों तेजी से मौके से फरार हो गए.
यह पहली बार नहीं था जब राहुल ने चौहान की कार को नुकसान पहुंचाया था. इससे पहले उसने किसी बहस को लेकर उनकी कार के साइड मिरर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. राहुल के खिलाफ तब भी एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने घटना में शामिल राहुल और अन्य आरोपियों को ट्रैक करने और गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई.
यूपी के अमेठी के पास लगभग 600 किमी दूर उन्हें ट्रैक करने में पुलिस कामयाब रही और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं