दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संबद्ध अधिकारियों को शनिवार को निर्देश दिया कि वे इलाकों में निर्माण कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों की संतुष्टि के बाद ही ठेकेदारों को भुगतान करें.
सिसोदिया ने लोक निर्माण कार्यों - नालियों, गलियों आदि का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटपड़गंज में कई इलाकों का दौरा किया.
उप मुख्यमंत्री द्वारा उनके फेसबुक पेज पर जारी एक वीडियो के मुताबिक, इस दौरे में ज्यादातर स्थानीय लोग इन लोक निर्माण कार्यों से संतुष्ट दिखे. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'लोगों की मंजूरी के बाद उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन ठेकेदारों को भुगतान करने को कहा.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी सरकार, Manish Sisodia, Delhi Government, Aam Aadmi Party