विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

शैलजा मर्डर केस में नया खुलासा, मेजर हांडा की दूसरी महिला से भी थी 'दोस्ती'

सेना के साथी अधिकारी की पत्नी की हत्या करने वाले मेजर निखिल हांडा ने एक अन्य महिला से एक 'डेटिंग साइट' के माध्यम से दोस्ती की थी और अपराध के बाद भी उसने महिला को फोन किया था.

शैलजा मर्डर केस में नया खुलासा, मेजर हांडा की दूसरी महिला से भी थी 'दोस्ती'
दिल्ली के बेहद ही संवेदनशील कैंट इलाके में शैलजा द्विवेदी की शनिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. (फाइल फोटो)
  • हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है
  • पुलिस ने आरोपी मेजर को मेरठ से किया था गिरफ्तार
  • शैलजा की बीते शनिवार को दिल्ली कैंट इलाके में हुई थी हत्या
नई दिल्ली : सेना के साथी अधिकारी की पत्नी की हत्या करने वाले मेजर निखिल हांडा ने एक अन्य महिला से एक 'डेटिंग साइट' के माध्यम से दोस्ती की थी और अपराध के बाद भी उसने महिला को फोन किया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हांडा के न केवल कई फर्जी फेसबुक अकाउंट थे, बल्कि फर्जी प्रोफाइल के जरिये डेटिंग साइट पर वह महिलाओं से दोस्ती करता था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली कैंट में सेना के अफसर की पत्नी की हत्या, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार

 
major nikhil handa
आरोपी मेजर निखिल हांडा (लाल टी शर्ट में  बीच में)गिरफ़्तारी के बाद.

जांच से अवगत अधिकारी ने बताया कि उसने दिल्ली के पटेल नगर की निवासी महिला से 'डेटिंग साइट' के माध्यम से कई वर्ष पहले दोस्ती की थी. तलाकशुदा महिला मेजर हांडा की काफी करीबी थी. महिला को पता था कि मेजर हांडा शादीशुदा है और वह शैलजा द्विवेदी को भी जानती थी, लेकिन उनसे कभी मिली नहीं थी. शैलजा की हत्या के बाद मेजर हांडा ने सबसे पहले उसे फोन किया था इसलिए पुलिस ने उससे पूछताछ की.
 
shailza dwivedi
शैलजा 2017 में मिसिज़ इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट भी रह चुकी थीं.

मेजर हांडा दिल्ली के साकेत का रहने वाला है. उसके पिता नेवी में अफसर हैं. इस वक्त निखिल की तैनाती नागालैंड के दीमापुर में है. 2 महीने पहले तक मेजर अमित द्विवेदी और उनकी पत्नी शैलजा द्विवेदी भी दीमापुर में थे. मेजर अमित और मेजर निखिल दोनों अच्छे दोस्त थे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वहीं निखिल और शैलजा की दोस्ती हुई थी. शैलजा 2017 में मिसिज़ इंडिया अर्थ फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. उन्हें मॉडलिंग का भी शौक था. एमटेक करने के बाद वह एक यूनिवर्सिर्टी में प्रोफेसर भी रहीं हैं और एक एनजीओ से भी जुड़ी रही हैं. 

VIDEO : मेजर की पत्नी की हत्या का मामला सुलझा


बता दें कि शनिवार को पश्चिम दिल्ली के कैंट मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े मेजर की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. महिला के कपड़े बुरी तरह से फटे हुए थे. जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव पर गाड़ी भी चढ़ाई गई थी. शाम के समय घटना से अनजान महिला के पति मेजर अमित द्विवेदी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे. उन्होंने मृतका की पहचान पत्नी शैलजा द्विवेदी (32) के रूप में की थी.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Major, Delhi Cantonment Murder, Shailza Dwivedi Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com