विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2020

लॉकडाउन में दिल्ली वालों को राहत : प्लम्बर-इलेक्ट्रीशियन सेवाएं चालू, बुक स्टॉल-इलेक्ट्रिक पंखे की दुकानें खुलेंगी

कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने आम लोगों की दिकक्तें कुछ हद दूर करने के लिए कुछ सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है.

लॉकडाउन में दिल्ली वालों को राहत : प्लम्बर-इलेक्ट्रीशियन सेवाएं चालू, बुक स्टॉल-इलेक्ट्रिक पंखे की दुकानें खुलेंगी
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने आम लोगों की दिकक्तें कुछ हद दूर करने के लिए कुछ सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है. सरकार ने जिन चीजों से प्रतिबंध हटाया है. उनमें- प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन और वाटर फ्यूरीफायर से जुड़ी सेवाएं, बच्चों की पढ़ाई की किताब की दुकान (बुक स्टॉल) और इलेक्ट्रिक पंखे की दुकान शामिल हैं. दिल्ली सरकार के इस फैसले से राज्य के लोगों को गर्मी में राहत मिलने की उम्मीद है.  

कुछ दिन पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कह कहा था कि केंद्र सरकार ने कुछ तरह की दुकानें खोलने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के उस आदेश को दिल्ली में भी लागू कर रहे हैं. जो जरूरी सेवाओं की दुकानें थी जैसे- दवाई की दुकान, किराने की दुकान. फल सब्जी की दुकान वगैरह वो ऐसे ही चलती रहेंगी. उन्होंने कहा था कि कोई मार्केट और मॉल नहीं खुलेगा लेकिन केंद्र सरकार के आदेश के अनुरूप रिहायशी इलाकों में जो दुकानें हैं, स्टैंडअलोन जो दुकाने हैं, गली मोहल्लों की जो दुकानें हैं वह खुलेंगी.  

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के संक्रमितों का आकंड़ा 3 हजार पार कर गया है. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 190 नए मामले सामने आए और इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है. इसके साथ ही देश की राजधानी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,108 हो गया है, वहीं, दिल्ली में रिकवरी रेट भी गिरकर 28.21 पहुंच गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 934 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 29435 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना (Covid-19) के 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं. 

वीडियो: दिल्ली से लगे हरियाणा बॉर्डर को किया गया सील, बिना पास के नहीं मिलेगी एंट्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com