विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

अरविंद केजरीवाल को झटका : एलजी ने कपिल मिश्रा के आरोपों पर एसीबी को जांच के आदेश दिए

दिल्ली के एलजी ने अब इस मामले में एसीबी को जांच के आदेश दे दिए हैं. रविवार को कपिल मिश्रा ने एलजी से मुलाकात की थी. उन्होंने मुलाकात के बाद कहा था कि एलजी को उन्होंने पूरे मामले पर बयान दिया है साथ ही सबूत भी दिए हैं.

अरविंद केजरीवाल को झटका : एलजी ने कपिल मिश्रा के आरोपों पर एसीबी को जांच के आदेश दिए
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए.
  • कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को कैश लेते देखने का आरोप लगाया
  • कपिल मिश्रा ने कल एलजी से की थी मुलाकात
  • एलजी से जांच करवाने की की थी मांग, दिए थे सबूत
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर उनके सहयोगी रहे कपिल मिश्रा ने एक जमीन सौदे में 2 करोड़ रुपये 'अवैध नकद' लेने का आरोप लगाया और पार्टी तथा दिल्ली सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस पर कोई यकीन नहीं करेगा. पार्टी ने न तो जांच की बात कही. न ही किसी के इस्तीफे की बात कही.

अब दिल्ली के एलजी ने अब इस मामले में एसीबी को जांच के आदेश दे दिए हैं. रविवार को कपिल मिश्रा ने एलजी से मुलाकात की थी. उन्होंने मुलाकात के बाद कहा था कि एलजी को उन्होंने पूरे मामले पर बयान दिया है साथ ही सबूत भी दिए हैं. उन्होंने एलजी से इस मामले में जांच कराए जाने की मांग की थी.

बता दें कि कई लोगों को यह बात हज्म नहीं हुई कि जो पार्टी आरोपों की राजनीति से ही सत्ता के शिखर पर पहुंच गई वही पार्टी अब अपने शीर्ष नेता पर लग रहे 'घूस' और भ्रष्टाचार के आरोपों पर केवल आरोप को नकारने का काम कर रही है. ईमानदारी के डंके पर राजनीति करने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने तक नहीं आए. मनीष सिसोदिया में भी इतना दम नहीं दिखा कि वे सवालों का सामना करते. 

बता दें कि रविवार को ही बीजेपी नेताओं के एक दल ने एलजी से मुलाकात की थी और जांच की मांग की थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, LG Anil Baijal, ACB, Kapil Mishra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com