अंजली मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में चार्जशीट दायर की. पुलिस की ओर से 800 पेज की चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें कुल 120 गवाह हैं. अमित खन्ना, मिथुन, कृष्ण और मनोज मित्तल के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, सबूत मिटाने, लापरवाही और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने की धाराओं के तहत चार्जशीट दायर किया गया है.
जबकि तीन आरोपियों दीपक खन्ना, अंकुश और आशुतोष के खिलाफ सबूत मिटाने, गलत जानकारी देने, साजिश और आरोपियों को बचाने की धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की गई है. आरोपी दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज और मिथुन फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं. जबकि आशुतोष और अंकुश जमान
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
गौरतलब है कि कुल सात आरोपियों में से चार के खिलाफ पुलिस ने हत्या का आरोप लगाया है. ये 4 लोग वो हैं जो दुर्घटना के वक्त गाड़ी के अंदर मौजूद थे. इनके नाम अमित खन्ना, कृष्णा, मिथुन और मनोज मित्तल हैं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सीसीटीवी लगे हैं, जिससे ये बात साफ होती है कि दुर्घटना स्थल से कुछ ही दूर जाने पर आरोपियों को पता लग गया था कि अंजलि उनकी कार के नीचे फंसी है.
उन्होंने कार रोकी और नीचे देखा. उसके बावजूद उन्होंने अंजलि को बचाने की कोशिश नहीं की और वापस कार में बैठकर भागने लगे. इसी वजह से पुलिस ने कार में बैठे सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें -
-- "धार्मिक भावनाएं": इंदौर मंदिर ने कथित रूप से नागरिक निकाय कार्रवाई को कर दिया अवरुद्ध
-- नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, शनिवार को जेल से रिहा हो सकते हैं सिद्धू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं