जेएनयू के छात्रों को पुलिस ने आईएनए के पास रोका और उनपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.
नई दिल्ली:
जेंडर जस्टिस से लेकर कई अकैडमिक मामलों पर जेएनयू स्टूडेंट्स और टीचर्स जेएनयू से पार्लियामेंट तक मार्च के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें INA के पास रोक दिया. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और कुछ छात्रों को पीटा भी. मार्च में करीब 1500 छात्र शामिल हैं.
यौन उत्पीड़न, क्लास में अनिवार्य उपस्थिति, सीट कटौती समेत तमाम मुद्दों को लेकर छात्रों और शिक्षकों में जेएनयू प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है. प्रदर्नकारी छात्र यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक अतुल जौहरी की बर्खास्तगी की भी मांग कर रहे हैं. इससे पहले विरोध मार्च में शामिल होने के लिए अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों से भी अपील की गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं