अवैध बांग्लादेशी सिंडिकेट मामले में आज आम आदमी पार्टी के MLA मोहिंदर गोयल दिल्ली पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं. दरअसल दिल्ली पुलिस ने आज फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले मोहिंदर गोयल ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर 10 दिन का समय मांगा था. सूत्रों के मुताबिक मोहिंदर गोयल आज पूछताछ में शामिल हो सकते हैं. मोहिंदर गोयल के ऑफिस में काम करने वाले रोहित कालरा नाम के एक शख्स का भी नाम जांच में सामने आया है.
12 आरोपी गिरफ्तार
दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के सिंडिकेट के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार किए हैं. जिसमें पांच बांग्लादेशी नागरिक हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन लोगों के दिल्ली में फर्जी दस्तावेज बनाए गए. कुछ दस्तावेजों में मोहिंदर गोयल के हस्ताक्षर और मुहर मिली है. इसलिए उनसे दिल्ली पुलिस पूछताछ करना चाहती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आप ने आरोपों को बताया गलत
नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों को हथियार बनाना, (जिससे लोकतांत्रिक मानदंडों को नुकसान पहुंचता है) यह भाजपा की मानक कार्य-प्रणाली बन गई है. बयान में कहा गया, 'भाजपा केवल नकारात्मक राजनीति में संलग्न है झूठे मामले दर्ज करना और विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं