विज्ञापन

Viral Video: आवारा कुत्तों को लेकर पेट लवर्स और पीड़ितों के बीच बवाल, बीच सड़क पर महिलाओं के बीच गुथ्थमगुथ्था 

गुरुग्राम की मियांवाली कॉलोनी, वार्ड 31 की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोग, जिन्हें डॉग लवर्स बताया जा रहा है, निगम की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे. विरोध और समर्थन के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

Viral Video: आवारा कुत्तों को लेकर पेट लवर्स और पीड़ितों के बीच बवाल, बीच सड़क पर महिलाओं के बीच गुथ्थमगुथ्था 

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आवारा कुत्तों को पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाएं बीच सड़क पर आपस में भिड़ गईं. इस दौरान बाल खींचने और एक दूसरे को जमीन पर गिराकर मारपीट करने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह घटना गुरुग्राम की मियांवाली कॉलोनी, वार्ड 31 की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान कुछ लोग, जिन्हें डॉग लवर्स बताया जा रहा है, निगम की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे. वहीं, कुछ आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों के विरोध और समर्थन के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई.

 महिलाओं के बीच जमकर मारपीट

घटना के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर गिराकर मारपीट कर रही हैं. सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि कुछ पुरुष भी इस विवाद में शामिल हो गए और उनके बीच भी हाथापाई हुई.

 निगम कर्मचारियों को काम से रोकने की कोशिश

बताया जा रहा है कि विरोध कर रहे लोगों ने नगर निगम की टीम को कुत्ते पकड़ने से रोकने की कोशिश की. यहां तक कि निगम कर्मचारियों की गाड़ी की चाबी छीनने का भी प्रयास किया गया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. पुलिस के अनुसार, उन्हें शिकायत और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. थाना प्रभारी ने कहा कि यदि नगर निगम टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा था, तो उन्हें पुलिस की सहायता लेनी चाहिए थी. समय रहते सूचना दी जाती, तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था.

यह भी पढ़ें- किंगपिन पर यूपी की सबसे बड़ी चोट: 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, 34 प्रॉपर्टी सीज

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- गोरखपुर का गजब जुगाड़! पेट्रोल की किल्लत में मैकेनिक का 'डबल टंकी' अवतार, पंप पर मची अफरा-तफरी

लेखक के बारे में
img
साहिल कुमार
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Lovers Clashes, Gurugram News, Stray Dogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com