विज्ञापन

बाल-बाल बचे! ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी आफत; जलभराव से नाले में गिरी बाइक, देखिए Viral Video

Greater Noida Waterlogging: ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के बाद जलभराव से बड़ा हादसा होते‑होते टल गया. खुले नाले में बाइक गिरने से तीन युवक बाल‑बाल बचे.

बाल-बाल बचे! ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी आफत; जलभराव से नाले में गिरी बाइक, देखिए Viral Video
ग्रेटर नोएडा में बारिश के बाद जलभराव और खुले नाले से हुआ हादसा

Greater Noida Waterlogging: ग्रेटर नोएडा में देर रात हुई तेज बारिश जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दे गई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में यह बारिश आफत बनकर बरसी. भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई. इसी जलभराव के कारण एक बड़ा हादसा होते‑होते टल गया, जब खुले नाले का अंदाजा न लग पाने से बाइक सवार तीन युवक नाले में गिर गए. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और बहादुरी से तीनों युवकों की जान बच गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखिए Viral Video

खुले नाले में गिरी बाइक, मची अफरा‑तफरी

घटना सूरजपुर गुरुद्वारे के पास की बताई जा रही है, जहां तेज बारिश के बाद सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई थी. जलभराव के चलते सड़क पर खुले नालों का पता लगाना मुश्किल हो गया. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पानी भरी सड़क से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक खुले नाले में जा गिरी. देखते ही देखते मौके पर अफरा‑तफरी मच गई.

राहगीरों की सूझबूझ से बची जान

हादसे के वक्त आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए मदद के लिए दौड़ लगाई. लोगों ने पहले नाले में गिरे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद रस्सी की मदद से नाले में गिरी बाइक को भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो हादसा जानलेवा भी हो सकता था.

लोगों में आक्रोश

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रस्सी बांधकर बाइक को नाले से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग इस घटना को प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण की गंभीर लापरवाही बता रहे हैं.

नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में खुले नालों को ढकने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिसकी वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी इसी गुरुद्वारे वाले रोड पर जलभराव के कारण गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं. शिकायतों के बावजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रही महिला, बाहर आते ही हुई बेहोश, अस्‍पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें : गर्मी में बढ़ते बिजली बिल से परेशान; अपनाएं आसान उपाय, AC से लेकर PC तक ये रही एनर्जी सेविंग टिप्स

यह भी पढ़ें : MP गेहूं खरीदी; किसानों को बारदाने की कमी, शिवराज सिंह चाैहान के घर जीतू पटवारी का उपवास, PM मोदी को चिट्‌ठी

यह भी पढ़ें : चार दशक का खौफ; उत्तर बस्तर में नक्सलवाद कैसे फैला और कैसे टूटा, जानिए पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com