ग्रेटर नोएडा:
नोटबंदी का असर सब पर पड़ रहा है तो जाहिर सी बात है कि किसान भी इससे अछूते नहीं हैं. दिल्ली से करीब 50 किमी दूर ग्रेटर नोएडा के एक छोटे से गांव घरबरा के ज्यादातर किसान अपनी गाय-भैंसों का दूध शहर के दूधियों को बेचकर अपना गुजर-बसर करते हैं.
जब हम इस गांव में इन किसानों का हाल जानने पहुंचे, तो हमारी मुलाकात एक किसान से हुई, जिनका नाम गजब सिंह है. इनकी समस्या थोड़ी 'अजब' है. असल में गजब सिंह ने कुछ दिन पहले अपनी दो भैंसें गांव के ही एक किसान को 1.5 लाख रुपये में बेची थी. लेकिन अब वो इन 1.5 लाख रुपये को लेकर खासे परेशान हैं.
गजब सिंह को डर है कि अगर ये इन पैसों को बैंक में जमा कराएंगे, तो कहीं इनको नोटिस ना आ जाए, क्योंकि इनका जनधन अकाउंट है जिसकी लिमिट 50,000 रुपये है. जिस किसान को इन्होंने अपनी भैंसें बेची थी, उसने इनको कोई रसीद नहीं दी और न ही इन्होंने मांगी, क्योंकि दशकों से ये लोग आपस में अपने जानवर खरीदते-बेचते रहे हैं. गजब सिंह कहते हैं कि वो अपने पैसों का क्या करें, क्योंकि इन्हें जो नोट मिले वो पुराने हैं और अब तो ये बदलेंगे भी नहीं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ग्रेटर नोएडा, नोटबंदी, करेंसी बैन, दूध किसान, 500 नोट, पुराने नोट, Greater Noida, Currency Ban, Demonetisation, Farmer, 500 Note, Old Notes