फरीदाबाद को सोहना से जोड़ने वाला पुल अचानक ढह गया.
नई दिल्ली:
फरीदाबाद के सेक्टर 25 में नहर पर बना पुल शुक्रवार को अचानक ढह गया. यह पुल फरीदाबाद से सोहना को जोड़ता है. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं.
फरीदाबाद के सेक्टर 25 से सेक्टर 55 होते हुए औद्योगिक एरिया सोहना से जुड़ने वाले रास्ते पर स्थित पुल शुक्रवार को शाम 4:30 बजे ढह गया. इससे कई गाड़ियां पुल के मलबे के साथ बीचोंबीच फंस गईं. इस दुर्घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें लगीं. 
थाना सेक्टर 55 के प्रभारी ने बताया कि पुलिया टूटने की सूचना मिलते ही पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर में फंसे वाहनों को बाहर निकालने का काम शुरू कराया.
VIDEO : गोवा में नदी का पुल ढहा
पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं