विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

जेएनयू के हॉस्टल में मिला ड्रोन कैमरा, पुलिस कर रही जांच

जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन यादव ने हॉस्टल में सोमवार की शाम एक ड्रोन कैमरा पाए जाने के बाद मंगलवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई.

जेएनयू के हॉस्टल में मिला ड्रोन कैमरा, पुलिस कर रही जांच
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के यमुना हॉस्टल में मिला ड्रोन.
  • इस ड्रोन में कैमरा भी लगा था.
  • कैमरा के मेमोरी कार्ड में बेहद कम अवधि की पांच वीडियो रिकॉर्डिंग थी.
नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के यमुना हॉस्टल में एक ड्रोन पाया गया है. इस ड्रोन में कैमरा भी लगा था. यह जानकारी पुलिस ने मंगलवारी को मीडिया को दी. जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नवीन यादव ने हॉस्टल में सोमवार की शाम एक ड्रोन कैमरा पाए जाने के बाद मंगलवार को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मिलिंद महादेव डुंबेरे ने बताया कि कैमरा के मेमोरी कार्ड में बेहद कम अवधि की पांच वीडियो रिकॉर्डिंग थी. रिकॉर्डिंग में एक लड़का और लड़की को ड्रोन उड़ाते देखा जा सकता है. उनकी पहचान होनी बाकी है. उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

VIDEO : छात्र नजीब के लापता होने को लेकर JNU में हंगामा​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawaharlal Nehru University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com