ग्‍वालियर में कैसे बेकाबू ट्रक ने 12 लोगों को कुचला, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया

  • 11:10
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर में बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई है. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि शीतला माता मंदिर में हर साल नवरात्रि में मेला लगता है और इस सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में ट्रक को नीचे कैसे आने दिया? प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रशासन को इस हादसे की जांच करानी चाहिए. आखिर कैसे ट्रक को नीचे आने के लिए इजाजत मिली. 
बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे. ऐसे में वह ड्राइवर का कंट्रोल ट्रक से छूट गया. ट्रक लोगों को कुचलता हुआ, मंदिर में जा घुसा. इस दौरान दो पुलिसवाले भी ट्रक की चपेट में आ गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढलान होने के कारण ट्रक की स्‍पीड और बढ़ गई, जिससे ट्रक पर काबू पाना और मुश्किल हो गया. उन्‍होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्‍पताल में किया जा रहा है. 

संबंधित वीडियो