विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग, 'आप' पहुंची गृह मंत्रालय

गृह मंत्री राजनाथ सिंह से की गुज़ारिश- दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लें और इसका स्थाई समाधान निकालें.

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग, 'आप' पहुंची गृह मंत्रालय
आम आदमी पार्टी की महिला इकाई बुधवार को गृह मंत्रालय पहुंची.
नई दिल्ली: दिल्ली में महिलाओं की पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी महिला संगठन की दिल्ली इकाई की पदाधिकारी बुधवार को गृह मंत्रालय पहुंच गईं.

आम आदमी पार्टी की दिल्ली महिला संगठन की अध्यक्षा ऋचा पांडे मिश्रा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव भी गृह मंत्रालय पहुंचीं. ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि 'इस वक्त दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बेहद कमजोर है. हम गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यह गुज़ारिश करने आए हैं कि वे दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को गंभीरता से लें और इसका स्थाई समाधान निकालें.'

VIDEO : देश में महिलाएं असुरक्षित

उन्होंने बताया कि संगठन ने मंत्रालय के सामने जो मांगें रखी हैं उनमें दिल्ली में महिला थानों की स्थापना करने, पुलिस फोर्स में 33 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त करने, स्पेशल टास्क फोर्स को और ज़्यादा पारदर्शी बनाने, महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों के मामले में स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाना लेवल कमेटी का निर्माण फिर से करने की मांग शामिल है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com