विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

दिल्ली पुलिस और मेवाती गैंग के बीच मुठभेड़ में12 राउंड चली गोलियां, दो बदमाश पकड़े गए

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 12 राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गैंग गाय चोरी कर ले जा रहा था. 

दिल्ली पुलिस और मेवाती गैंग के बीच मुठभेड़ में12 राउंड चली गोलियां, दो बदमाश पकड़े गए
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के छावला इलाके में  मेवाती गैंग और पुलिस के बीच हुए एनकाउंटर में  2 बदमाश पकड़े गए हैं जिसमें से एक को गोली लगी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच 12 राउंड गोलियां चली हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि ये गैंग गाय चोरी कर ले जा रहा था.  जब द्वारका से रात करीब 2:30 बजे पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया तो बदमाशों ने पीसीआर पर पत्थर बरसाए और फिर फायरिंग शुरू कर दी.  पुलिस ने पहले टाटा 407 के टायरों में गोलियां मारीं. 

जब बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फिर फायरिंग शुरू कर दी.  इस फायरिंग का सहारा लेकर 3 से 4 बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं. पकड़े गए दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है. 

पुलिस फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए चारो ओर तलाशी ले रही है. गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में मेवाती गैंग का बड़ा आतंक है. अक्सर ये बदमाश किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com