विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2017

दिल्ली : टेम्पो खड़ी बस से टकराया, दो व्यक्तियों की मौत

दुर्घटना में छह व्यक्ति घायल हो गए, दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके के रानीबाग में हुआ हादसा

दिल्ली : टेम्पो खड़ी बस से टकराया, दो व्यक्तियों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अंडरपास के करीब बस की मरम्मत की जा रही थी
  • मरम्मत करने वाले कुल आठ लोग घायल हो गए
  • दो घायलों ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके रानीबाग में गुरुवार की रात में एक टेम्पो खड़ी बस से भिड़ गया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि रोहिणी डिपो-3 की एक बस खराब हो गई थी और मधुबन चौक के अंडरपास के करीब इसकी मरम्मत की जा रही थी. इसी दौरान करीब साढ़े बारह बजे तेज गति से आ रहा एक टेम्पो बस से भिड़ गया.

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, स्पेन के चार नागरिकों सहित पांच की मौत

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में बस की मरम्मत करने वाले कुल आठ लोग घायल हो गए.

VIDEO : हादसे में पांच की मौत


पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रमोद और सुनील ने दम तोड़ दिया. घायल छह व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com