विज्ञापन

Rajasthan: कोटपूतली में अपनी ही स्कूल बस के नीचे कुचला 3 साल का लौकित, मां और दादी के सामने बुझा घर का चिराग

Rajasthan News: कोटपूतली के कायमपुराबास में एक भीषण स्कूल बस हादसा हुआ है. 3 वर्षीय मासूम लौकित की बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Rajasthan:   कोटपूतली में अपनी ही स्कूल बस के नीचे कुचला 3 साल का लौकित, मां और दादी के सामने बुझा घर का चिराग
बस के नीचे आने से 3 साल के लौकित की मौत
NDTV

Kotputli News:  राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र के कायमपुराबास गांव में आज दोपहर एक रूह कंपा देने वाला हादसा पेश आया. स्कूल से घर लौट रहे 3 वर्षीय मासूम  की अपनी ही स्कूल बस के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने न केवल एक परिवार का चिराग बुझा दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

चालक की लापरवाही ने छीन ली लौकित की सांसे

मृतक मासूम लौकित (3 वर्ष), जो स्थानीय श्री प्रताप विद्या मंदिर का छात्र था, दोपहर में स्कूल बस से घर पहुंचा था. परिजनों के अनुसार, बस से उतरते समय चालक की लापरवाही के कारण बच्चा बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया. लौकित की ताई, जो रोज उसे लेने बस स्टॉप पर आती थीं, आज उनकी आंखों के सामने ही यह खौफनाक मंजर घटित हुआ. उनके चीखने-चिल्लाने के बावजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका.

हमारा लाल हमसे छीन लिया

हादसे के बाद अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पिता बबलू कुमार और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मां और दादी गहरे सदमे में हैं और बार-बार बेसुध हो रही हैं.  पिता ने रूंधे गले से बस चालक और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. गांव में इस समय चूल्हा तक नहीं जला है और हर आंख नम है.

पुलिस  की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्कूल बस के मानकों और चालक की लापरवाही की गहनता से जांच हो रही है.

यह भी पढ़ें: CM भजनलाल का सरप्राइज चेक, 181 हेल्पलाइन पर खुद बने 'ऑपरेटर', जनता की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kotputli, Kotputli News, SchoolBusAccident, Rajasthan News, Child Death, Kotputli School Bus Accident, Kotputli Police News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com