विज्ञापन

पत्नी पर करता था शक, फिर कर दी हत्या; 2 महीने से फरार पति को दिल्ली STF दबोचा

पत्नी की हत्या के मामले में दो महीने से फरार आरोपी को दिल्ली STF ने अवैध पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया.

पत्नी पर करता था शक, फिर कर दी हत्या; 2 महीने से फरार पति को दिल्ली STF दबोचा
आरोपी पत्नी पर शक करता था और बच्चे की कस्टडी लेना चाहता था.
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला STF ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान करीब 40 साल के शरवर अली उर्फ राजू अली के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, शरवर अली अपनी पत्नी उजमा की हत्या के मामले में पिछले करीब दो महीने से फरार चल रहा था. 

पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और उसे भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी. इसी दौरान STF को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली और उसे के.एन. काटजू मार्ग थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया.

देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है. हथियार बरामद होने के बाद उसके खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, शरवर अली की पत्नी उजमा की 6 जून 2026 को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में थाना भलस्वा डेयरी में FIR  दर्ज की गई थी.

हत्या की वारदात के बाद से ही शरवर अली पुलिस की पकड़ से बाहर था. जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने उसकी तलाश तेज की, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा. 

रोहिणी जिला STF को आरोपी के बारे में एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली. सूचना में आरोपी के के.एन. काटजू मार्ग थाना इलाके में मौजूद होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद STF ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम तैयार की.

पत्नी पर करता था शक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया. आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और वो अपने बेटे की कस्टडी के लिए भी लीगल केस लड़ रहा था. इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को भी दे दी है, जहां उसकी पत्नी की हत्या का मामला दर्ज है.

पुलिस के मुताबिक, शरवर अली उर्फ राजू अली अनवर अली का बेटा है और भलस्वा डेयरी झुग्गी, दिल्ली में रहता है. उसकी उम्र करीब 40 साल है.

यह भी पढ़ें: चीफ जस्टिस सूर्य कांत के बयान के बाद भी खत्म नहीं हुआ विवाद, दीक्षांत समारोह में बुलाने का अब भी विरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com