विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2017

अनंतनाग आतंकी हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम किए

दिल्ली पुलिस ने सावन माह में जारी कांवड़ यात्रा को लेकर उठाए आतंकवाद-रोधी कदम

अनंतनाग आतंकी हमले के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम किए
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं.
  • 10 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 21 जुलाई तक चलेगी
  • कांवड़ियों के रुकने की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा की जाएगी
  • क्विक रेस्पांस टीम की मार्ग तथा रुकने की जगहों पर तैनाती
नई दिल्ली: कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में भी सतर्कता बरती जा रही है. सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है. पुलिस ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं. 10 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 21 जुलाई तक चलेगी.

जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने यहां कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष कदम उठाए हैं. पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाह ने सोमवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा, "कांवड़ियों के रुकने की जगहों पर पर्याप्त सुरक्षा की जाएगी. क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) को भी मार्ग तथा रुकने की जगहों पर रणनीतिक रूप से तैनात किया जा सकता है."

दिल्ली पुलिस की विशेष इकाई की ओर से जारी इस गोपनीय एडवाइजरी में अधिकारियों से बाजारों, रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डे, मॉल, मेट्रो स्टेशन के साथ-साथ उन स्थानों पर भी आतंकवाद-रोधी उपाय करने को कहा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

एडवाइजरी में कहा गया है, "संबद्ध कर्मचारियों को 'कांवड़ मेला' के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले आतंकवाद-रोधी आवश्यक उपायों की जानकारी मौखिक रूप से दी जा सकती है."

कांवड़ यात्रा सोमवार को हिन्दू महीने सावन के पहले दिन से शुरू हो गई है, जो 21 जुलाई तक चलेगी.
( इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Police, Kanwar Yatra 2017, Kanwar Yatri Security, Anantnag Attack, Amarnath Yatra 2017 Attack, Delhi NCR, Sawan 2017, Amarnath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com