Kajol-Ashutosh Rana Film: 26 साल पहले रिलीज हुई बॉलीवुड की इस साइको थ्रिलर मूवी ने घर-घर में दर्शकों के पसीने छुड़ा दिए थे. इस बॉलीवुड फिल्म की कहानी और इसके विलेन ने लोगों में जबरदस्त खौफ पैदा कर दिया था. इस फिल्म को देखने के बाद कई समय तक लोगों के मन से इस फिल्म का एक-एक सीन और इसके विलेन का खौफनाक चेहरा दिलो-दिमाग से नहीं गया था. आज भी जब इस फिल्म का जिक्र होता है, तो इसके विलेन का वो खून से सना चेहरा आंखों के सामने दौड़ जाता है. इस फिल्म ने अपने विलेन की वजह से ही बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा बटोरा था. आइए जानते हैं इस फिल्म का नाम और इसके किरदारों के बारे में.
1998 में रिलीज हुई थी फिल्म
साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम है 'दुश्मन'. जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय दत्त और काजोल की फिल्म के बारे में, जिसमें विलेन आशुतोष राणा ने अपनी खौफनाक एक्टिंग से दर्शकों में दहशत पैदा कर दी थी. 'दुश्मन' में आशुतोष राणा ने गोकुल पंडित नाम का खौफनाक किरदार निभाया था, जो किसी आदमखोर से कम नहीं था. 'दुश्मन' ही पहली फिल्म है, जिससे आशुतोष राणा को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान मिली थी.
बेहद खौफनाक है फिल्म की कहानी और इसका विलेन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संजय दत्त फिल्म में दिव्यांग के रोल में हैं, जिन्हें काजोल से प्यार हो जाता है. फिल्म में काजोल ने सोनिया और नैना सहगल का डबल रोल निभाया था. आशुतोष बतौर विलेन काजोल की बहन का इतनी बेरहमी से कत्ल करते हैं कि देखने वालों की रूह कांप उठती है. वहीं, काजोल अपनी बहन के इस हत्यारे से बदले की आग में जलती रहती है. वहीं, आशुतोष राणा का विलेन का किरदार इतना भयानक है कि कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं करता है. ऐसे में फिल्म का क्लाइमेक्स यही है कि काजोल और उनके दिव्यांग बॉयफ्रेंड संजय दत्त लोगों का खून पीने वाले इस विलेन से कैसे बदला लेते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं