दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूरे देश से डबल इंजन की सरकारें जा रही हैं.छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित “जनता की अदालत” में जनता के बीच कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘डबल इंजन' सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है. उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की ‘डबल इंजन' सरकारों का अंत होने जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कभी भी अपने परिवार वालों को टिकट नहीं दिया है. मैंने कभी अपने बेटे को टिकट नहीं दी. मैंने आपके परिवार वालों को टिकट दिया है. केजरीवाल ने कहा कि जेल में मेरी इंसुलिन की इंजेक्शन बंद कर दी गयी. मेरी किडनी खराब हो सकती थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल का बीजेपी पर जोरदार हमला
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव आने वाले हैं ये कहेंगे डबल इंजन सरकार बना दो तब इनसे पूछना कि क्या हरियाणा में आई आपकी डबल इंजन सरकार? हरियाणा में 10 साल तक इनकी सरकार थी और अब भाजपा वालो को गांव में घुसने भी नही दे रहे है लोग. मणिपुर में 7 साल से इनकी डबल इंजन की सरकार है और मणिपुर जल रहा है. अब डबल इंजन की सरकार नहीं बनानी है क्योंकि देश अब तक गया है.
22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है लेकिन एक काम बता दे ये लोग जो इन्होने अच्छा किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी एक साल बाद आप रिटायर हो जाओगे, इस एक साल में तो अच्छा काम करदो. अगर मोदी जी 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर देंगे तो मैं खुद उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगा.
दिल्ली में बढ़ रहे हैं अपराध
दिल्ली में इन दिनों इतने अपराध हो रहे है, दिल्ली की सुरक्षा को तहस नहस कर दिया है. दिल्ली की बसों में मैने बस मार्शल को लगाया और बस की सुरक्षा व्यवस्था अच्छी की थी लेकिन उन्हें भी हटा दिया इन्होंने. दिल्ली की सुरक्षा व्यस्वथा नही संभाल रही हैं तुमसे मैने बस की सुरक्षा अच्छी की थी उसे तो रहने दो. मैने देखा कि कैसे सौरभ भारद्वाज बीजेपी के नेता विजेंद्र गुप्ता के पैरों में गिर गए थे ताकि बस मार्शल को बहाल किया जाए.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सड़कों का रिपेयर वर्क शुरू हो चुका है. दिल्ली की जनता चाहती है कि अस्पतालों में फ्री दवाइयां मिलनी चाहिए, मुफ्त इलाज चाहिए, मुफ्त बिजली चाहिए तो फिर एलजी कौन होता है उसे बंद करवाने वाला? दिल्ली को एलजी के राज से मुक्ति दिलवाकर रहेंगे.
ये भी पढ़ें-:
दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में SC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं