Boy Sings Mata Rani Bhajan In Delhi Metro: सोशल मीडिया पर आये दिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें कभी कोई लड़ाई-झगड़ा करते नजर आता है, तो कभी नाच-गाते हुए ठुमके लगाते दिखाई पड़ता है. कई बार तो कुछ ऐसे वीडियो भी जमकर वायरल हो जाते हैं, जिनमें कुछ लोग अजीबोगरीब हरकतें करते हुए लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, जिन्हें देखने के बाद कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में दिल्ली मेट्रो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी किसी भी उम्मीद तक नहीं की होगा.
दरअसल, हाल ही में वायरल इस वीडियो में कुछ लोगों को दिल्ली मेट्रो के अंदर 'जय माता दी' के नारे के साथ गिटार बजा रहे शख्स को भजन के साथ गाते सुना जा सकता है. मेट्रो के अंदर भजन गाये जा रहे इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. यूजर्स भी इस क्लिप पर बढ़चढ़ कर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
Delhi Metro में गूंजे मां के भजन (Delhi Metro Me Bhajan)
इंस्टाग्राम पर इस रील को @arjun_bhowmick नाम के अकाउंट से 2 दिन पहले शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है 'जय माता दी! दिल्ली मेट्रो 'जय माता दी' गा रहे हैं.' इस वीडियो पर अब तक 80 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि 8 लाख 13 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. दरअसल, दिल्ली मेट्रो में तब एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब एक शख्स ने गिटार बजाते हुए 'जय माता दी' के नारे के साथ भजन गाना शुरू किया.
यह अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आनंदित हो रहे हैं. वीडियो में शख्स गिटार के सुरों के साथ भजन गा रहा है, जिससे मेट्रो में बैठे अन्य यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं. कुछ यात्री उसके साथ भजन गाते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य लोग वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लोगों ने कहा- संस्कार कभी छिप नहीं सकते (Passengers Doing Bhajan Inside Delhi Metro)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स की संगीनी प्रतिभा और भक्ति भाव ने ना केवल उसके आस-पास के लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया और इसे देखकर कई यूजर्स ने इस अनोखे पल की तारीफ की. कुछ ने इसे "दिल को छू लेने वाला" और "अनूठा अनुभव" बताया. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी साधारण सी बातें भी लोगों के दिलों को छू सकती हैं और एकजुटता का अहसास करा सकती हैं.
इस वायरल वीडियो के माध्यम से यह संदेश भी गया कि संगीत और भक्ति के द्वारा हम अपने आस-पास के लोगों के साथ कैसे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, 'यही दृश्य मैं हर जगह देखना चाहता हूं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दिन शुरू करने के लिए एक बेहतरीन रील है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'जय माता दी.' चौथे यूजर ने लिखा, 'जय माता दी भाई ने भक्ति का माहौल बना दिया.'
ये भी देखें:- बाघ की सवारी करता कपल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं