Delhi-NCR Rain and Hailstorm: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला. शाम 8 बजे के करीब दिल्ली, नोएडा में तेज आंधी आई. आंधी इतनी तेज थी कि हाईवे पर चल रही गाड़ियों को कुछ देर तक लोगों ने साइड कर रोक दिया. तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ तक उखड़ गए. बिजली के पोल भी कई जगह गिर गए. तेज आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई. ओले भी गिरे. आंधी-तूफान और बारिश के बीच दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बिजली कट गई. दिल्ली एनसीआर में आए तेज तूफान और बारिश के कई वीडियो भी सामने आए.
गाजियाबाद में बेमौसम बरसात, मौसम बिगड़ा.#Ghaziabad pic.twitter.com/obJL6mLC1d
— NDTV India (@ndtvindia) May 21, 2025
दिल्ली-नोएडा में आज फिर मौसम अचानक बदल गया. दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरे. नोएडा में तेज आंधी का कहर देखने को मिला. दिल्ली में दो दिनों तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था. लेकिन रात करीब 8 बजे दिल्ली के इलाकों में तेज हवाओं और बिजली के साथ ओलावृष्टि हुई. इसके कारण दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जगह-जगह पानी जमा हो गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली। मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले, वीडियो मयूर विहार से आया है#DelhiRains pic.twitter.com/2Oatn6tJDE
— NDTV India (@ndtvindia) May 21, 2025
आंधी-तूफान के बीच ओले भी जमकर गिरे
दिल्ली एनसीआर में पहले तेज आंधी फिर बारिश के साथ ओला गिरे हैं..मानसून से पहले की इस तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन तेज आंधी में कई पेड़ गिर गए. नोएडा में भी तेज आंधी से कई पेड़ उखड़ गए. बादलों की गरज के साथ जोरदार बारिश हो रही है.

खराब मौसम के कारण फ्लाइट की उड़ानों पर भी असर पड़ा है. दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता की हवाई यात्रा प्रभावित हुई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
Passenger Advisory issued at 20:29 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory #BadWeather pic.twitter.com/WrQYP42x6b
— Delhi Airport (@DelhiAirport) May 21, 2025
सफदरजंग इलाके में 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
- दिल्ली NCR में सफदरजंग इलाके में सबसे तेज विंड स्पीड 79 km/hr रिकॉर्ड की गई है.
- पालम इलाके में विंड स्पीड 74 किलोमीटर प्रति घंटे रही.
- प्रगति मैदान में विंड स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है.

तिमारपुर में नाला पार करने वाले पुल गिरे, एक बाइक सवार लापता
आंधी-तूफान और बारिश के बीच दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के नेहरू विहार इलाके में नाला पार करने वाला पुल गिर गया है. बताया गया कि तिमारपुर थाना क्षेत्र में दो पुल थे, जो नाला क्रॉस करने के लिए बनाए गए थे. लोग उसे पार करके कॉलोनी में जाते थे. अचानक आंधी तूफान के चलते पुल गिर गया. वहां पर तीन मोटरसाइकिल सवार नाले के अंदर गिर गए हैं. दो को निकाल लिया गया है. मगर एक अभी तक लापता है.
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं